Times now summit 2024: विराट कोहली से है मेरा स्पेशल कनेक्शन, मैं उन्हें खेलता देखकर हुईं हूं बड़ी: श्रेयंका पाटिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 08:32 PM IST

श्रेयंका पाटिल ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में कहा है कि वो विराट कोहली को खेलता देखकर बड़ी हुई हैं और उनका विराट कोहली के साथ विशेष संबंध है।

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) पर कब्जा करके अपने 17 साल लंबे खिताबी सूखे को खत्म किया। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी की टीम टूर्नामेंट का हिस्सा रही लेकिन आज तक पुरुषों की टीम खिताब नहीं जीत सकी लेकिन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली महिला टीम ने WPL के दूसरे सीजन खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया।

Shreyanka Patil with Virat Kohli

श्रेयंका पाटिल विराट कोहली के साथ (साभार Shreyanka Patil)

विराट कोहली से है विशेष संबंध

श्रेयंका पाटिल और आशा शोभना ने आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की। श्रेयंका पाटिल ने जहां सबसे ज्यादा 13 विकेट झटककर पर्पल कैप अपने नाम की। वहीं आशा शोभना 12 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। दोनों ने कुल 25 विकेट अपने नाम किए।

End of Feed