Vijay Hazare Trophy: चहल के धमाल से जीता हरियाणा, टी20 में नहीं मिली थी जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 07:53 PM IST

Vijay Hazare Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नजरअंदाज किए जाने वाले युजवेंद्र चहल ने विजय हजारे ट्रॉफी में गेंद से जवाब दिया है। उनकी गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने उत्तराखंड को पटखनी दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम से अनदेखी के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गुरुवार को यहां उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में छह विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल (साभार-Twitter)

तैंतीस साल के चहल ने 10 ओवर में 26 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने उत्तराखंड को ग्रुप सी मैच में 207 रन पर ढेर कर दिया। चहल ने इस दौरान लिस्ट ए में 200 विकेट भी पूरे किए।

End of Feed