IND vs ENG: इंग्लैंड में ही रुकेगा गौतम गंभीर का यह पसंदीदा खिलाड़ी, हो सकती है सरप्राइज एंट्री

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में एक तेज गेंदबाज की सरप्राइज एंट्री हो सकती है। दरअसल इंजरी की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी टीम का ध्यान है और इन सब के मद्देनजर इस गेंदबाज को इंग्लैंड में ही रोका जा सकता है।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस दौरे पर बल्लेबाजी में भले कमजोर दिख रही हो, लेकिन गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में सॉलिड नजर आ रही है। इस गेंदबाजी में एक और नए चेहरे की एंट्री हो सकती है अगर कोई गेंदबाज किसी कारण से इंजर्ड होता है। इसके लिए इंडिया ए का एक गेंदबाज इंग्लैंड में ही रुकेगा। वह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हर्षित राणा हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम के साथ रुकेंगे। राणा इंग्लैंड में भारत ‘ए’ टीम के साथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच और बेकनहैम में टेस्ट टीम के खिलाफ एक इंट्रा-स्क्वाड गेम खेलने गए थे।

harshit rana

हर्षित राणा (साभार-ICC)

सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हर्षित राणा भारतीय टीम के साथ रुकेंगे। हालांकि इस बात की स्पष्टता फिलहाल नहीं है कि उन्हें टेस्ट टीम में आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाएगा या नहीं। संभव है कि किसी तेज गेंदबाज की इंजरी की स्थिति में उन्हें टीम में जगह दी जाए।ऐसा माना जा रहा है कि भारत 'ए' टीम के वे सदस्य जो मुख्य टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और जिनका किसी काउंटी टीम के साथ अनुबंध नहीं है, मंगलवार को स्वदेश वापस जा सकते हैं।

End of Feed