IND vs NZ: क्या हर्षित राणा हैं ऑलराउंडर, मैच के बाद खुद दिया जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ हर्षित राणा को जब वाशिंगटन सुंदर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया तो कुछ कॉमेंटेटर इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे थे, लेकिन जल्द ही उन्होंने सबको गलत ठहरा दिया और टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग पारी खेल दी।

यह तो अब जगजाहिर हो चुका है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को ऑलराउंडरों से विशेष लगाव है और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पुष्टि की है कि टीम प्रबंधन ने उनसे अपने बल्लेबाजी कौशल में सुधार करने के लिए कहा है। राणा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की चार विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया और फिर जब भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा मुश्किल स्थिति में था तब 23 गेंदों में 29 रन बनाए। राणा ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर से पहले बल्लेबाजी की।

Harshit Rana

हर्षित राणा (BCCI)

राणा ने मैच के बाद यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘टीम प्रबंधन मुझे एक ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है और मैं इस पर लगातार काम कर रहा हूं। मैं अभ्यास सत्र के दौरान अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। यह आत्मविश्वास का मामला था जिसमें केएल (राहुल) भाई ने मेरी मदद की।’’

End of Feed