IPL 2024: केकेआर के गेंदबाज के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई, लगा एक मैच का बैन

केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा के ऊपर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हर्षित राणा के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई
  • अभिषेक पोरेल के विकेट पर मनाया ऑफेंसिव जश्न
  • एक मैच का लगा प्रतिबंध और 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइ़डर्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा के खिलाफ मैच ऑफीशियल्स ने कड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में उनके ऊपर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है साथ ही एक मैच का बैन भी लगाया गया है।

Harshit Rana

हर्षित राणा(साभार IPL/BCCI)

राणा को पाया गया लेवल वन का दोषी

राणा को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया। उन्होंने मैच के बाद सुनवाई के दौरान अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके खिलाफ सजा का ऐलान किया गया। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में लेवल 1 के अपराध में मैच रेफरी द्वारा किया गया निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

End of Feed