Harry Brook out of IND vs ENG Test: भारत के खिलाफ खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारणों से भारत के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खेलने वाले बल्लेबाज तत्काल प्रभाव से स्वदेश लौटेंगे, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 21 जनवरी को एक बयान में इसकी पुष्टि की है।
हैरी ब्रूक (फोटो- AP)
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वे आने वाले दिनों में हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द करेंगे। बोर्ड ने पुष्टि की कि ब्रूक भारत नहीं लौटेंगे। ब्रुक की अनुपस्थिति मेहमान इंग्लैंड टीम को बहुत खलेगी, जो अगले दो महीनों में अपनी सबसे कठिन चुनौतियों में से एक का सामना करने के लिए तैयार है। क्योंकि ब्रूक का सब कांटिनेंट में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार तीन शतक जड़े थे।
भारत टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।
