श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत कौप ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

Women Asia Cup 2026: भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2026 जीत लिया। हालांकि, उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली। जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ’’हमने अपने लिए कुछ बहुत ऊंचे मानक तय किए थे और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना था।

Women Asia Cup 2026: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को कहा कि श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतना टीम के लिए तय किए गए ऊंचे मानकों पर लगातार खरा उतरने का नतीजा है। शेफाली वर्मा (68) और स्मृति मंधाना (59) के शानदार अर्धशतकों के बाद श्री चरणी (20 रन पर चार विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने पिछले सत्र के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला लेते हुए आसानी से खिताब वापस हासिल किया। हरमनप्रीत ने कहा, ’’हमने अपने लिए कुछ बहुत ऊंचे मानक तय किए थे और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना था। जिस तरह से हम सभी ने मिलकर प्रदर्शन किया, उससे मैं काफी खुश हूं।’’

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

उन्होंने कहा, ’’हम जानते हैं कि हमारे अंदर कितनी क्षमता है और हमारे पास एक शानदार टीम है। हमने अपने तय मानकों के अनुरूप खेला, क्योंकि यहां आने से पहले हमने इसी बारे में चर्चा की थी। हमारे कुछ मानक हैं और हमें हर दिन उन पर खरा उतरना है।’’ कप्तान ने कहा, ’’हम सभी के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। लड़कियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में 184 रन का स्कोर खड़ा करना बड़ी बात है।’’

End of Feed