हरमनप्रीत कौर और स्‍मृति मंधाना की बड़े रिकॉर्ड्स पर नजरें, श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:54 AM IST

IND W vs SL W, Women's Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्‍तान स्‍मृति मंधाना इस समय शानदार फॉर्म में हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्‍लेबाजों की नजरें बड़े रिकॉर्ड्स पर हैं। भारतीय महिला टीम शनिवार को महिला एशिया कप के उद्घाटन मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरमनप्रीत कौर और स्‍मृति मंधाना की बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर
  • भारत और श्रीलंका महिला के बीच शनिवार को होगी भिड़ंत
  • हरमनप्रीत कौर और स्‍मृति मंधाना इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं

सिलहट: 6 बार की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket team) शनिवार को महिला एशिया कप (Women's Asia Cup) में अपने अभियान की शुरूआत श्रीलंका (Sri Lanka Women Cricket team) के खिलाफ कोगी। भारतीय महिला टीम इस समय शानदार लय में है और उसे टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की उम्‍मीद होगी। 2018 में भारतीय महिला टीम दूसरे स्‍थान पर थी।

हरमनप्रीत कौर और स्‍मृति मंधाना

हरमनप्रीत कौर और स्‍मृति मंधाना

बहरहाल, भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को मैच खेला जाना है और इस दौरान कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) व स्‍मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की नजरें बड़े रिकॉर्ड्स पर लगी हुई हैं। हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली बल्‍लेबाज हैं। हरमनप्रीत कौर के इस समय 2602 रन हैं। उन्‍हें बस 4 रन बनाने की जरूरत है और ऐसे में वह इंग्‍लैंड की पूर्व कप्‍तान चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ देंगी। इस तरह हरमनप्रीत कौर महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठी सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली बल्‍लेबाज बन जाएंगी।

End of Feed