हरमनप्रीत कौर ने दिए संकेत, बल्लेबाजों को आजमाएंगी, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 06:51 PM IST

Harmanpreet Kaur on T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संकेत दिया है कि महिला एशिया कप में कम अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने का मौका देंगी। नजर टी20 विश्व कप पर है।

भारत महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संकेत दिया है कि शनिवार से यहां शुरू होने वाले महिला एशिया कप में कम अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने का अधिक मौका दिया जाएगा क्योंकि टीम अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी कर रही है।

Harmanpreet_Kaur_T20_WC

डी हेमलता और किरण नवगिरे को इंग्लैंड में पिछली श्रृंखला में आजमाया गया था लेकिन वे प्रभाव नहीं डाल सके। जेमिमा रोड्रिग्स कलाई की चोट से उबर चुकी हैं जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गई थीं और उनके शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।

End of Feed