हरमन को था बुखार, फिर खेल दी ऐतिहासिक शतकीय पारी-मैच के बाद खुद किया खुलासा

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक था और सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। हरमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 8वां शतक जड़ने वाली हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी को लेकर पहली बार बयान दिया। मैच के बाद उन्होंने असलियत को स्वीकार करने और खेल पर ध्यान देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें हमेशा खुशी दी है और वह अपने करियर के अगले पड़ाव में भी इसे जारी रखना चाहती हैं। दूसरे ODI में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 121 गेंदों में शानदार 126 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक था और सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। हरमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं हरमनप्रीत ने ऑफ साइड में अपने आकर्षक शॉट खेलने के बारे में कहा, ’’आज हम एक दिवसीय खेल रहे थे और इसमें आपको अलग तरीके से खेलना होता है। प्रतिका (रावल) और मैंने बात की थी कि अच्छी गेंदों का सम्मान करना है और खराब गेंदों को हाथ से नहीं जाने देना है।’’ कप्तानी की कमी महसूस होने के सवाल पर हरमनप्रीत ने कहा, ’’जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो इन चीजों के बारे में नहीं सोचते। आप एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं और जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। आपको परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। स्थिति चाहे जैसी भी हो, मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं।’’

End of Feed