Harmanpreet Kaur's Century: हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ते ही किया शतकीय धमाल, तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में अपना पुराना रूप दिखाया और करियर का आठवां शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

बड़ौदा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में अपना पुराना रूप दिखाया और करियर का आठवां शतक जड़ दिया। जिंबाब्वे के खिलाफ बड़ौदा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 2.4 ओवर में महज 19 के स्कोर पर कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पवेलियन लौट गई थीं। ऐसे में हरमनप्रीत कौर मुश्किल में फंसी टीम को उबारने मैदान में उतरीं। उन्होंने प्रतिका रावल के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और मैच में भारतीय टीम की वापसी करा दी।

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

101 गेंद में जड़ा करियर का आठवां शतक

End of Feed