Haris Rauf Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बोर्ड से लेकर खिलाड़ी तक सभी परेशान हैं। लीग स्टेज से बाहर होने का सबसे ज्यादा दुख पाकिस्तानी फैंस हैं और वह खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बहुत निराश हैं। यही कारण है कि जब भी मौका मिलता है वह खिलाड़ियों को अपने निशाने पर लेने से बचते नहीं हैं। ताजा घटना हारिस रउफ की है जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हारिस रउफ (साभार-Screengrab)
इस वीडियो में देखा सकता है कि तेज गेंदबाज हारिस रउफ का पाकिस्तानी फैन के साथ झगड़ा हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रउफ को बीच सड़क पर एक फैन के साथ झगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो हाल ही का है या पुराना, लेकिन देखने से ऐसा लग रहा है कि प्रशंसक द्वारा उकसाए जाने के बाद राउफ काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रउफ को फैन पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, 'इंडिया से होगा', जिस पर प्रशंसक जवाब देता है, 'पाकिस्तान से हूं..'।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रउफ अपनी पत्नी के साथ फैन से भिड़ने के लिए उनकी ओर दौड़े। उनकी पत्नी उन्हें रोकती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद रउफ फैन की तरफ दौड़े हालांकि, उनके आस-पास मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें हाथापाई करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर बहस होती है। अमेरिका और भारत से हार के बाद बाबर आजम एंड कंपनी ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इस तेज गेंदबाज ने टी-20 विश्व कप में सात विकेट चटकाए, लेकिन टीम सुपर-8 चरण में जगह बनाने में असफल रही।
