DPL 2025: हार्दिक शर्मा ने खेली दमदार पारी, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने रोमांचक मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस को दी मात

DPL 2025 EDR vs WDL: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को ईस्ट दिल्ली कैपिटल्स और वेस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच दमदार मैच खेला गया जिसमें अंत में ईस्ट दिल्ली की टीम ने 2 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

DPL 2025 EDR vs WDL: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग सीज़न-2 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को आखिरी गेंद पर 2 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस जीत में टीम के बल्लेबाज हार्दिक शर्मा और उनके साथी अर्पित राणा का खास योगदान रहा। इन दोनों ने अर्धशतक जड़े और ऐतिहासिक साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे की ओर ले गए। इसके अलावा गेंदबाजी में मयंक रावत ने अपना जलवा बिखेरा।

Hardik Sharma

हार्दिक शर्मा ने खेली दमदार पारी (फोटो- Hardiksharmainstagram)

आखिरी गेंद तक चली रोमांचक जंग

मैच की बात करें तो इसमें 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सके। टीम के लिए कृष्ण यादव ने 39 गेंदों में 44 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि अंकित कुमार ने मात्र 16 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए 2 चौके और 5 छक्के लगाए लेकिन वे लक्ष्य से 2 रन दूर रह गए।

End of Feed