मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट होंगे हार्दिक पांड्या, खुद को फिट बनाए रखने के लिए उठाया बड़ा कदम

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या अब बेंगलुरु शिफ्ट होंगे। उन्होंने यह फैसला अपने करियर को ध्यान में रखते हुए किया है। पांड्या का यह कदम इसलिए सभी का ध्यान खींच रहा है क्योंकि भारत के केंद्रीय अनुंधित खिलाड़ी आम तौर पर चोट से उबरने (रिहैबिलिटेशन), फिटनेस परीक्षण या राष्ट्रीय शिविर के लिए ही सीओई जाते हैं।

Hardik Pandya: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। इस ऑलराउंडर ने फैसला किया है कि अब वह करियर के बाकी समय के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) को अपना स्थायी ट्रेनिंग केंद्र बनाने के मकसद से बेंगलुरु में रहेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रमुख मौजूदा क्रिकेटर बन गए हैं। पांड्या का यह कदम इसलिए सभी का ध्यान खींच रहा है क्योंकि भारत के केंद्रीय अनुंधित खिलाड़ी आम तौर पर चोट से उबरने (रिहैबिलिटेशन), फिटनेस परीक्षण या राष्ट्रीय शिविर के लिए ही सीओई जाते हैं।

hardik pandya

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

पांड्या मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने पिछले दशक में अधिकतर समय मुंबई में बिताया है और मुख्य रूप से अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स की घंसोली स्थित सुविधा में ट्रेनिंग की है। अभी जांघ की चोट से उबर रहे 32 वर्षीय पांड्या ब्रिटेन के सीमित ओवरों के मौजूदा दौरे से बाहर हो गए थे। उन्होंने पिछले छह महीने में सीओई में काफी समय बिताया है।

End of Feed