IPL 2024: सातवीं हार के बाद ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या, अब तो फैंस का गुस्सा और झेलना पड़ेगा

LSG vs MI, Hardik Pandya Statement: आईपीएल 2024 में मंगलवार रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में सातवीं हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने तमाम चीजों पर बात की लेकिन इस बीच वो हार का ठीकरा उन खिलाड़ियों पर फोड़ गए जो शायद अब फैंस का उनके प्रति गुस्सा और बढ़ा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में सातवीं हार
  • लखनऊ से हार के पांड्या ने इनके सिर फोड़ा ठीकरा
  • रोहित शर्मा के फैंस को और गुस्सा दिला सकता है बयान

LSG vs MI, Hardik Pandya Post Match Statement: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस समय ऐसे दौर से गुजर रही है जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं होगा। मंगलवार रात लखनऊ के मैदान पर उनको 9 मैचों में अपनी सातवीं हार का सामना करना पड़ा, जब मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनको 4 विकेट से शिकस्त दे दी। इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाले टीम के टॉप बल्लेबाजी ऑर्डर को लेकर ऐसा बयान दे दिया जो फैंस के बीच पांड्या के गुस्से को और बढ़ा सकता है।

IPL 2024, Hardik Pandya Controversial Statement

हार्दिक पांड्या (IPLT20)

आईपीएल 2024 के इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उन्होंने 7 विकेट पर कुल 144 रन ही बनाए। इस दौरान टीम के टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा (4 रन) और सूर्यकुमार यादव (10 रन) इस बार फेल रहे लेकिन ईशान किशन ने अच्छा संघर्ष करते हुए 32 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने गैरजिम्मेदाराना अंदाज में बल्लेबाजी की और पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नेहल वढेरा (46) और टिम डेविड (नाबाद 35) ने किसी तरह टीम को 144 रन तक पहुंचाया।

End of Feed