CSK vs MI: 'एक रात नहीं, पूरा IPL ही खराब...', सीएसके से मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या के बयान से मची सनसनी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के एक अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों मिली हार के बाद निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ’एक रात को छोड़िए, यह पूरा सीजन ही हमारा नहीं’ है। इस हार से मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का सफर लगभग खत्म सा हो गया है।

चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का एक और कमजोर प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में ही अपनी पकड़ खो दी। बुमराह ने एक ही ओवर में सैमसन को लगभग दो बार आउट किया, लेकिन उसके बाद कुछ खास नहीं कर पाए। गजनफर ने कुछ विकेट लेने वाली गेंदें फेंकीं, लेकिन उन पर चौके भी लगे। रघु ने अपने डेब्यू मैच में अच्छा नियंत्रण दिखाया, लेकिन बोल्ट, भगत और हार्दिक की तरह विकेट नहीं ले पाए।

Hardik Pandya MI

सीएसके के खिलाफ हार्दिक पांड्या- फोटो- एपी

मुंबई की हार पर एमआई के फैंस हार्दिक की आलोचना कर रहे। साथ ही हार्दिक की कप्तानी और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में पर भी सवाल खड़े हो रहे। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय, यदि बुमराह को 4 ओवर गेंदबाजी नहीं करने देते हैं, तो योजना और मैच की समझ बेहद खराब है। वहीं, प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई के कप्तान ने सनसनी फैलाने वाले बयान दे दिया है।

End of Feed