दिल की गहराई से धन्यवाद, वानखेड़े में हार्दिक-हार्दिक के नारे के बाद भावुक हुए पांड्या

वानखेड़े में हार्दिक पांड्या का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया है। इसी वानखेड़े में कुछ महीन पहले आईपीएल के दौरान उनकी हूटिंग की गई थी। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस ने पिछली बातें भूलाकर उन पर खूब प्यार लुटाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक पांड्या हुए वानखेड़े में भावुक
  • जहां हुई थी हूटिंग वहां फैंस ने लुटाया प्यार
  • विक्ट्री परेड का वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया

अभी कुछ महीने ही हुए हैं जब वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या की हूटिंग हुई थी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि उनका बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग करना मुश्किल हो गया था, लेकिन कहते हैं न खराब वक्त की एक बात अच्छी होती है कि वह गुजर जाती है। हार्दिक पांड्या के साथ भी यही हुआ जिस हार्दिक का आईपीएल के दौरान मुंबई के फैंस हूटिंग कर रहे थे उसी के ऊपर आज खूब प्यार लुटाया। वानखेड़े में ऐसा साफ नजर आया कि फैंस ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्यार से स्वीकार कर लिया है। हार्दिक ने ट्रॉफी के साथ मैदान में एंट्री मारी और फैंस को दिखाकर इसे हवा में लहराया।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

हार्दिक पांड्या (साभार-X)

कभी उपहास का पात्र रहे ‘मुंबई इंडियन’ के इस खिलाड़ी का अब मुंबई में जय-जयकार हो रहे हैं। बड़ौदा के इस खिलाड़ी पर शहर पूरा प्यार बरसाने को तैयार है जिसने मुंबई को अपना घर बना लिया है।

End of Feed