Hardik Pandya: वर्ल्ड कप में वापसी के लिए हार्दिक ने किए थे हरसंभव प्रयास, सुनाया दर्द भरा किस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 05:18 PM IST

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में अपने वर्ल्ड कप में चोटिल होने का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे वह वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने पिछले साल विश्व कप के मैचों के लिए फिटनेस हासिल करने की बेताबी में कई इंजेक्शन लेने और अपने टखने से खून के थक्के हटाने जैसे मुश्किल उपायों का सहारा लिया लेकिन इससे चोट और बढ़ गयी और इस भारतीय खिलाड़ी को वनडे विश्व कप से बाहर बैठना पड़ा। विश्व कप के दौरान भारत के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान अपने पहले ओवर के बाद पांड्या लंगडाते हुए मैदान से बाहर गये थे। वह इसके बाद टीम में वापसी नहीं कर सके।

Hardik Pandya Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस (साभार-X)

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ मैंने अपनी एड़ी पर तीन अलग-अलग जगहों पर इंजेक्शन लगवाए और सूजन के कारण मुझे अपने टखने से खून निकलवाना पड़ा। मैं (विश्व कप के शेष मैच खेलने पर) हार नहीं मानना चाहता था। टीम के लिए मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। अगर एक प्रतिशत भी टीम में वापसी की संभावना हो तो मैं अपनी ओर से पूरा प्रयास करता हूं।’’ पांड्या ने कहा कि उन्हें पता था कि कड़ी मेहनत करने से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर खेले गये विश्व कप के दौरान टीम में वापसी के लिए यह जोखिम उठाया।

End of Feed