IPL 2024 से पहले मैदान पर लौटे हार्दिक पांड्या, इस टूर्नामेंट में लिया भाग

Hardik Pandya return: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो गई है। वे डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

Hardik Pandya return: भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की लंबे समय पर क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो गई है। पांड्या सोमवार से शुरू हुए डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। पांड्या डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलायंस 1 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मैच का आयोजन नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। इसमें रिलायंस 1 की टक्कर भारत पेट्रोलियम टीम से हो रही है।

Hardik Pandya return

हार्दिक पांड्या (फोटो- X)

हार्दिक पंड्या वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टखने की चोट के बाद पहली बार कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।हार्दिक के अलावा मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, नेहल वढेरा और पीयूष चावला भी रिलायंस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। हालांकि, ईशान किशन को टीम में जगह नहीं दी गई है।

End of Feed