चोटिल पंड्या NZ के खिलाफ मैच से बाहरः कप्तान रोहित के बयान के बाद आया यह बड़ा अपडेट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 20, 2023, 01:37 PM IST

Hardik Pandya Injury Latest Update: दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के मुकाबले में 19 अक्टूबर, 2023 को भारत को शुरू में ही करारा झटका तब लगा था, जब अपना पहला ओवर डालते समय हरफनमौला हार्दिक पंड्या टखना मुड़ने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे।

Hardik Pandya Injury Latest Update: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ है। मगर इस मुकाबले में भारत को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चोटिल हुए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या कीवी टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं होंगे।

Hardik Pandya

बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा,‘‘ टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान बाएं टखने में चोट लगी है। उनका स्कैन कराया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर उन नजर रखे है। वह धर्मशाला नहीं जाएंगे और अब सीधे लखनऊ जाएंगे जहां टीम को इंग्लैंड से खेलना है।’’

End of Feed