स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के रिटेशन से पहले ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की हो रही है। खबर हैं कि मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक MI हार्दिक पांड्या के बदले पंजाब से दो अहम खिलाड़ियों को साइन कर सकती है।
पंजाब किंग्स कर सकती है हार्दिक का ट्रेड। फाइल फोटो
साल 2026 के आईपीएल समाप्त होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या के ट्रे़ड होने की खबरें आम हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम से विदा कर सकती है। ऐसे में हार्दिक के ट्रेड होने की चर्चा तेज हो गई। पहले राजस्थान, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ संभावित ट्रेड की खबरें सामने आईं।
पंजाब जा सकते हैं हार्दिक
अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में ट्रेड हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद को ट्रेड कर सकती है। हार्दिक पांड्या के पंजाब जाने की संभावना है। वहीं, अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद के मुंबई इंडियंस में जाने की संभावना है।
दो दिन आगे बढ़ी रिटेंशन की डेट
वहीं, बीसीसीआई ने आईपीएल रिटेंशन के लिए समयसीमा दो दिन आगे बढ़ा दी है। सोमवार, 2 नवंबर को बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजी को यह जानकारी दी। इसके तहत अब उनके पास प्लेयर्स को फाइनल करने के लिए 15 नवंबर की बजाय 17 नवंबर तक का समय है। हालांकि, IPL मिनी-ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह इवेंट पूर्व नियोजित 16 दिसंबर को गोवा में ही होगा।
3 दिसंबर को जारी होगी लिस्ट
ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 नवंबर टीम द्वारा खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज किए जाने की आखिरी तारीख है। 23 नवंबर को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बंद हो जाएगा। ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो चालू है जिसमें कई खिलाड़ियों के एक से दूसरे टीम में जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- दिग्गज स्पिनर को भुवनेश्वर कुमार के करियर की चिंता
