IPL: हार भी, जुर्माना भी..पांड्या पर 24 लाख का फाइन, मुंबई के बाकी खिलाड़ियों को भी अलग-अलग सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 12:35 PM IST

Hardik Pandya and Mumbai Indians Players Fined: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली 4 विकेट से हार के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 से तकरीबन बाहर हो चुकी है। इस हार का दर्द कम नहीं था कि कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों को भी जुर्माने के रूप में सजा मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना
  • पांड्या पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना
  • मुंबई के कई अन्य खिलाड़ियों को भी सजा

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दूसरी बार टीम की ओवरगति धीमी रहने के कारण 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।

Hardik Pandya Fined For Slow Over Rate

हार्दिक पांड्या पर जुर्माना (AP)

इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर छह छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया। मुंबई को लखनऊ ने चार विकेट से हराया।

End of Feed