रोहित शर्मा की कप्तानी के समर्थन में आए ये दिग्गज, बोले- जरूरत से ज्यादा हो रही आलोचना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2023, 06:15 PM IST

Harbhan Singh support of Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर आलोचना होनी शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ गेंदबाज ने रोहित का समर्थन किया है।

Harbhan Singh support of Rohit Sharma: पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा को आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट प्रणाली से पूरे समर्थन की जरूरत है क्योंकि लोग उनकी कप्तानी की आलोचना जरूरत से ज्यादा कर कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से भारतीय कप्तान को प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिसमें महान सुनील गावस्कर भी शामिल हैं। गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उनका नेतृत्व अच्छा नहीं था।

Harbhan Singh support of Rohit Sharma

रोहित शर्मा और हरभजन सिंह। (फोटो- Twitter)

हरभजन ने रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स के लिए खेला और और उन्होंने भारत के साथ ही मुंबई की टीम के ड्रेसिंग रूम में भी इस खिलाड़ी को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि रोहित को वहां अपने साथी खिलाड़ियों से काफी सम्मान मिलता था। हरभजन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के अगले टेस्ट मैच से पहले पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे लगता है कि लोग कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ (रोहित की आलोचना के मामले में) रहे हैं। क्रिकेट एक टीम खेल है और एक व्यक्ति आपको एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं ले जा सकता है।’

End of Feed