कान बंद कर लो, वनडे वर्ल्ड कप में रोहित-विराट के भविष्य पर क्या चाहते हैं हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने इन दोनों के 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं पर बात की है।

वर्तमान में दो सवाल सबके दिमाम में कौंध रहा है। पहला क्या आपने धुरंधर-2 देखी और दूसरा क्या रोहित-विराट 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं। पहले सवाल का जवाब आपके लिए निजी पसंद का विषय हो सकता है, लेकिन दूसरे सवाल का जवाब इन दो खिलाड़ियों के भविष्य के साथ-साथ रोहित के उस सपने पर भी भारी पड़ सकता है जो उन्होंने क्रिकेट के शुरुआती दिनों में देखे थे। अब इस सवाल पर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया आई है। हरभजन ने बिना लाव-लपेट के विराट-रोहित के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर अपनी राय दी है।

VIRAT KOHLI AND ROHIT SHARMA

विराट कोहली और रोहित शर्मा (साभार-x)

एज इज जस्ट ए नंबर बोले हरभजन

हरभजन सिंह द्वारा Rev Sportz Global को दिए गए एक इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि क्या विराट-रोहित को वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में होना चाहिए तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर दोनों फिट रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो निश्चित तौर पर उन्हें कंसिडर किया जाना चाहिए। दोनों जिस तरह का अनुभव टीम में लाते हैं उसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उम्र पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि वह महज एक नंबर भर है।

End of Feed