EXCLUSIVE: हरभजन सिंह ने अश्विन के 'चौंकाने वाले' रिटायरमेंट के पीछे की बताई यह वजह, बोले- बचे दो मैचों में निभा सकते हैं अहम भूमिका

Harbhajan Singh Exclusive Interview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मुकाबले का परिणाम ड्रॉ रहा। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज रवि अश्विन ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया। एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने अश्विन के चौकाने वाले रिटायरमेंट के पीछे की वजह बताई।

Harbhajan Singh Exclusive Interview: ब्रिस्बेन टेस्ट मुकाबले का परिणाम सामने आते ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। यह झटका हार का नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के अचानक से संन्यास लेने का था। टीम इंडिया के स्टार और अनुभवी गेंदबाज रवि अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। यह फैंस और कई पूर्व खिलाड़ियों के लिए एक चौंकाने वाला फैसला है, जिसमें ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स नाउ के साथ एक विशेष बातचीत में हरभजन ने अश्विन के संन्यास की घोषणा के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

Ashwin vs Harbhajan, Harbhajan Singh, Harbhajan Singh Interview, Harbhajan Singh Exclusive Interview, Harbhajan Singh Exclusive Interview After Ashwin retirement, Harbhajan Singh Exclusive Interview, Ravi Ashwin retirement, Ashwin retirement, Harbhajan Singh Exclusive Interview in Times Now Navbharat, IND vs AUS, India vs Australia,

रवि अश्विन और हरभजन सिंह। (फोटो- Harbhajan Singh/Ravi Ashwn Instagram)

ट्रॉफी के बीच में अश्विन ने लिया बड़ा फैसला

हरभजन सिंह ने कहा कि वह ऐसा देखकर बहुत हैरान हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में अश्विन ने लिया इतना बड़ा फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अश्विन मेलबर्न और सिडनी में चौथे और पांचवें टेस्ट मैचों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, क्योंकि स्पिनर आमतौर पर इन मैदानों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, उन्होंने अश्विन को टीम इंडिया के लिए एक शानदार करियर की शुभकामनाएं दीं।

End of Feed