हरभजन सिंह का बहुत बड़ा बयान, टी20 में राहुल द्रविड़ नहीं, इनको बनाओ कोच

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 24, 2022, 06:38 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ गेंदबाज हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की जगह इस खिलाड़ी को भारत की टी20 टीम का नया कोच बनाए जाने की सलाह दी है। जानिए उन्होंने इस गंभीर मसले पर क्या कहा?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करने के बाद से टी20 टीम को लेकर जमकर बहस चल रही है। टी20 फॉर्मेट के लिए अलग कोच और अलग कप्तान की मांग तेज होने लगी है। इस बहस में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

Rahul-Dravid

राहुल द्रविड़( साभार BCCI)

हरभजन सिंह ने इस मसले पर बुधवार को अपनी राय रखते हुए कहा है कि आशीष नेहरा जैसे किसी व्यक्ति को भारत की वर्तमान टी20 प्रणाली की कोचिंग का हिस्सा होना चाहिए। क्योंकि वह राहुल द्रविड़ की तुलना में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को ज्यादा बेहतर तरीके से समझते हैं।

End of Feed