हरभजन सिंह ने लगाई लताड़ तो लाइन पर आ गए कामरान अकमल, विवादित बयान पर मांगी माफी

Harbhajan Singh on Kamran Akmal: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को लेकर एक विवादित बयान दिया है जिसे लेकर हर तऱफ चर्चाएं हो रही है। इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी कामरान की बुरी तरह क्लास लगाई है जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली है।

Harbhajan Singh on Kamran Akmal: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हरभजन सिंह ने रविवार (9 जून) को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर नस्लवादी टिप्पणी करने के लिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल की जमकर आलोचना की है। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने सभी से माफी मांग ली है।

harbhajan kamran

हरभजन सिंह कामरान अकमल (फोटो- X/PTI)

अकमल ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान लाइव स्ट्रीम पर एक स्थानीय पाकिस्तानी समाचार चैनल पर अर्शदीप द्वारा उनके धर्म को निशाना बनाने को लेकर एक नस्लवादी मजाक किया था और अर्शदीप सिंह को धर्म के आधार पर आखिरी ओवर ना देने की सलाह दी थी। हालांकि अर्शदीप सिंह ने शानदार ओवर डाला था और भारत को मैच जिता दिया था।

End of Feed