Women's T20 World Cup: आगाज से पहले हरभजन ने दी हरमन ब्रिगेड को खास सलाह

Women's T20 World Cup: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने टीम को इस वर्ल्ड कप में एक खास सलाह भी दी है।

Women's T20 World Cup: गुरुवार को यूएई में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप शुरू होने के साथ ही पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ग्रुप चरण में भारत की विरोधियों के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ "बहुत सावधान रहने की जरूरत है" क्योंकि वे उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकती हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (46)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (साभार-BCCI Women)

भारत छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, 2009 के चैंपियन इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, 2016 के विजेता वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

End of Feed