सिंगिंग वाली बैटिंग: जब वीरेंद्र सहवाग ने बॉलीवुड सॉन्ग गाते हुए जड़ा दमदार छक्का, VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 12:41 PM IST

Virender Sehwag is celebrating his 44th birthday: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अक्सर बल्लेबाजी करते हुए गाना गुनगुनाते थे। उन्होंने एक मर्तबा बॉलीवुड सॉन्ग गाते हुए दमदार छक्का जड़ा था।

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली में हुआ था। 'नजफगढ़ का नवाब' और 'मुल्तान का सुल्तान' कहे जाने वाले सहवाग का शुमार अपने दौर के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से थे। वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होना का प्रयास करते थे मैच में किसी भी परिस्थिति में बाउंड्री हासिल करने का माद्दा रखते थे। उनका टेस्ट में 82.23, वनडे में 104.33 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145.38 का स्ट्राइक रेट रहा।

वीरेंद्र सहवाग

मैच में किसी भी बल्लेबाज के लिए नई गेंद का सामना करना सबसे बड़ी चुनौती होती है तो ऐसे में सहवाग खुद को शांत रखने के लिए अलग-अलग टेक्निक आजमाते थे। सहवाग खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गाने गाते थे। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने खुद भी खुलासा किया कि वह बल्लेबाजी करते हुए गाने गाते थे। सहवाग की सिंगिंग वाली बैटिंग एक मर्तबा कैमरे पर भी रिकॉर्ड हो गई थी। उन्होंने साल 2015 में क्रिकेट ऑल-स्टार सीरीज में बॉलीवुड सॉन्ग गाते हुए छक्का मारा था।

End of Feed