अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग में मैच रैफरी होंगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ

Gundappa Vishwanath match refree of IML: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ आईसीसी एलीट पैनल के सेवानिवृत्त अंपायर साइमन टॉफेल और बिली बोडेन के साथ 22 फरवरी से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टी20 लीग के पहले सत्र में अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ आईसीसी एलीट पैनल के सेवानिवृत्त अंपायर साइमन टॉफेल और बिली बोडेन के साथ 22 फरवरी से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टी20 लीग के पहले सत्र में अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

Gundappa Viswanath

गुंडप्पा विश्वनाथ

टॉफेल की अगुआई वाले अंपायरों के पैनल में उमेश दुबे और लिंडन एडवर्ड हैनिबल जैसे अनुभवी अधिकारी भी होंगे जबकि विश्वनाथ मैच रैफरी की भूमिका निभाएंगे। संन्यास ले चुके क्रिकेटरों का यह टूर्नामेंट नवी मुंबई, वडोदरा और रायपुर में खेला जाएगा तथा 16 मार्च तक चलेगा।

End of Feed