IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने सुशांत मिश्रा की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 08:48 PM IST

IPL 2024, Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने चोटिल तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा की जगह नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है। सुशांत की जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है।

IPL 2024, Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने बाएं हाथ के चोटिल तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया है। गुरनूर घरेलू टूर्नामेंटों में पंजाब के लिए खेलते हैं और यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनका दूसरा सत्र होगा। वह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2024, IPL 2024 Updates, Gujarat Titans, Gujarat Titans included Gurnoor Brar, Gurnoor Brar, Gurnoor Brar in team in place of Sushant Mishra, Sushant Mishra, GT

गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

इस 23 साल के खिलाड़ी को आईपीएल के एक मैच का अनुभव है। उन्होंने पिछले सत्र में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने उस मैच में तीन ओवर में बिना कोई विकेट लिये 42 रन दिये थे।

End of Feed