GGTW vs UPW Highlights: मूनी विस्फोटक पारी से गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया

GGTW vs UPW Highlights: गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की तूफानी पारी के दम पर यूपी वॉरियर्स को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने प्वाइंटस टेबल में 3 स्थान की छलांग लगाई है और दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम 17.1 ओवरों में केवल 105 रन ही बना सकी जो इस लीग में टीम का सबसे छोटा स्कोर है।

GGTW vs UPW Highlights: बेथ मूनी की नाबाद 96 रनों की पारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के एकतरफा मैच में सोमवार को यहां यूपी वॉरियर्स को 81 रनों से करारी शिकस्त दी। मूनी इस डब्ल्यूपीएल सत्र में किसी भी खिलाड़ी का पहला शतक बनाने से चूक गईं, लेकिन उनकी 59 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद पारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने पांच विकेट पर 186 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसके दबाव में यूपी की टीम ने घुटने टेक दिये। जीत के लिए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम 17.1 ओवरों में केवल 105 रन ही बना सकी जो इस लीग में टीम का सबसे छोटा स्कोर है।

Gujarat Giants Women Beat UP Warriorz Women

बेथ मूनी (साभार-WPL)

इस जीत से गुजरात की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गयी, जबकि मैच से पहले तीसरे स्थान पर रहने वाली यूपी की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गयी। यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही डिएंड्रा डॉटिन (14 रन पर दो विकेट) ने दो झटके दिये। किरण नवगिरे और डब्ल्यूपीएल का अपना पहला मैच खेल रही जॉर्जिया वोल खाता खोलो बगैर पवेलियन लौट गयी। 36 रन तक यूपी की आधी टीम पवेलियन में थी।

End of Feed