WPL 2025: कप्तान दीप्ति शर्मा पर नजरें, गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले मैच के लिए तैयार यूपी वॉरियर्स की टीम

WPL 2025, GG vs UPW: यूपी वॉरियर्स महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के तीसरे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और रविवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाली टीम अंतिम दौर से गुजर रही है। सीजन के अपने दूसरे मैच में, यूपी वारियर्स 19 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। दोनों मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होने हैं।

Deepti Sharma, GG vs UPW WPL 2025

दीप्ति शर्मा (Instagram)

पहली बार यूपी वारियर्स की कप्तानी करने वाली दीप्ति इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस अवसर को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। जब मुझे कप्तानी के बारे में पता चला, तो यह एक शानदार एहसास था। मुझे सकारात्मक लग रहा है कि इस साल यूपी वारियर्स के लिए अच्छी चीजें होंगी।"

End of Feed