LIVE

GT vs RR Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में राजस्थान ने गुजरात को दी पटखनी, तुषार देशपांडे ने पार लगाई नैय्या

समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 5, 2026, 00:01 IST

GT vs RR Highlights: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में राजस्थान ने 6 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के लिए गुजरात के सामने 211 रन का लक्ष्य था।

GT vs RR Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में राजस्थान ने गुजरात को दी पटखनी, तुषार देशपांडे ने पार लगाई नैय्या
GT vs RR Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में राजस्थान ने गुजरात को दी पटखनी, तुषार देशपांडे ने पार लगाई नैय्या

GT vs RR Highlights: आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी, लेकिन तुषार देशपांडे ने इस ओवर में केवल 4 रन दिए और राशिद खान को आउट कर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिला दी। इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में केवल 4 रन दिए और गुजरात के मंसूबों पर पानी फेर दिया। राशिद और रबाडा ने 8वें विकेट के लिए 30 गेंद में 43 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा, लेकिन 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर राशिद 24 रन बनाकर आउट हो गए। रबाडा 23 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 विकेट जबकि तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और रियान पराग ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले ध्रुव जुरेल के 42 गेंद में 75 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 210 रन बनाये। जायसवाल ने 36 गेंद में 55 रन बनाये जबकि सूर्यवंशी ने 18 गेंद में 31 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिये सिर्फ 6.2 ओवर में 70 रन बना डाले।

जुरेल ने तीसरे नंबर पर उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 150 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 42 गेंद मे 75 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाये। गुजरात टाइटंस के लिये अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे अशोक शर्मा ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने लगातार 145 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी की और 154.2 किमी प्रति घंटा की गति से भी गेंद डाली।
इससे पहले रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और उनके सलामी बल्लेबाजों ने निराश नहीं किया।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो राजस्थान रॉलयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 8 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है, जहां 6 मुकाबला गुजरात के नाम रहा है जबकि केवल 2 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं।


गुजरात और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन-
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

APR 04, 2026 23:35 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: रोमांचक मुकाबले में जीता राजस्थान

आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया। गुजरात को आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी, लेकिन तुषार देशपांडे ने इस ओवर में केवल 4 रन दिए और राशिद खान को आउट कर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिला दी।
APR 04, 2026 23:09 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: रोमांचक मोड़ पर मैच

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रबाडा और राशिद खान बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों 32(17) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
APR 04, 2026 22:45 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात की आधी टीम आउट

गुजरात ने 133 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। अचानक राजस्थान ने मैच में वापसी कर ली। 6 रन के भीतर गुजरात ने 3 विकेट गंवा दिए।
APR 04, 2026 22:40 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने पलटी बाजी

रवि बिश्नोई ने 9 गेंद के भीतर 3 विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। 131 के स्कोर पर गुजरात ने 4 विकेट गंवा दिया। बटलर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया को खाता खोलना है।
APR 04, 2026 22:14 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 78 के स्कोर पर गुजरात को लगा पहला झटका

गुजरात ने 78 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। कुमार कुशाग्र 18 रन बनाकर पराग का शिकार बने।
APR 04, 2026 21:51 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 3 ओवर में गुजरात ने बनाए 32 रन

गुजरात की ओर से नई जोड़ी कुशाग्र और सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत की। दोनों 3 ओवर में 32 रन जोड़ चुके हैं.
APR 04, 2026 21:20 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने दिया 211 का लक्ष्य

राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा। जुरेल ने 75 रन की पारी खेली जबकि यशस्वी जायसवाल ने 55 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 31 और शिमरॉन हेटमायर ने 18 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से पारी की शुरुआत जायसवाल और वैभव ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की।
APR 04, 2026 21:04 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जुरेल का अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। 3 ओवर का खेल बाकी है और राजस्थान ने 177 रन बना लिए हैं।
APR 04, 2026 20:55 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात के खिलाफ चले मियां मैजिक

शिमरॉन हेटमायर आउट हो गए हैं, उन्हें सिराज ने बेहतरीन कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। 8 गेंद में 18 रन बनाने वाले हेटमायर को अशोक शर्मा ने आउट किया।
APR 04, 2026 20:48 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन पूरे कर लिए हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। जुरेल 39 और हेटमायर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब भी 5 से ज्यादा ओवर का खेल बाकी है।
APR 04, 2026 20:33 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को लगा दूसरा झटका

राजस्थान ने 126 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। जायसवाल 36 गेंद में 55 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने हैं।
APR 04, 2026 20:31 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जायसवाल और जुरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

जायसवाल और जुरेल ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52(34) रन जोड़ लिए। जायसवाल 51 और जुरेल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 04, 2026 20:22 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 11वें ओवर में 100 के पार राजस्थान

राजस्थान ने 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। जायसवाल 48 रन और जुरेल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 04, 2026 20:10 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान ने 70 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा।
APR 04, 2026 20:01 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के नाम रहा पावरप्ले

पावरप्ले राजस्थान ने पूरी तरह से अपने नाम कर लिया है। जायसवाल और सूर्यवंशी ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं।
APR 04, 2026 19:52 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राशिद ने तोड़ा गिल का रिकॉर्ड

राशिद खान ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह गुजरात के लिए सर्वाधिक मैच (63) मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह पहला मौका है जब गिल ने गुजरात के लिए कोई मैच मिस किया।
APR 04, 2026 19:48 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: सबसे तेज 500 रन बनाने वाली जोड़ी

जयसवाल और सूर्यवंशी की जोड़ी ने सबसे तेज 500 रन बना लिए हैं। आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए न्यूनतम 500 रन बनाने वाली 113 जोड़ियों में से केवल ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा (12.57) और फिल साल्ट और सुनील नारायण (12.46) ने इन दोनों (12.02) से तेज रन बनाए हैं।
APR 04, 2026 19:36 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की विस्फोटक शुरुआत

राजस्थान ने पहले ही ओवर में धमाकेदार शुरुआत की। वैभव और जायसवाल की जोड़ी ने दो चौके सहित रबाडा के इस ओवर में 10 रन बनाए। दोनों ने अपनी साझेदारी में सबसे तेज 500 रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
APR 04, 2026 19:13 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: दो बदलाव के साथ उतरी है राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
APR 04, 2026 19:13 IST

GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: आज का मैच नहीं खेल रहे हैं कप्तान गिल

आज के मैच में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा