GT vs RR Flashback: लो स्कोर वाले मैच में गुजरात टाइटंस बनी थी चैंपियन, राजस्थान को दी थी मात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 27, 2023, 10:30 AM IST

GT vs RR Flashback: मुंबई को हराकर गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आईपीएल 2022 में जब टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी तो उसके सामने राजस्थान की टीम थी। लो स्कोर वाले इस मैच में गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2022 के फाइनल में भिड़ी थी गुजरात और राजस्थान
  • लो स्कोर के इस मैच में गुजरात को मिली थी जीत
  • हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता था गुजरात

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 28 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची है तो गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। चेन्नई आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम जरूर है, लेकिन गुजरात भी उस दिशा में चल निकली है।

gt vs rr flashback

हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2022 में किससे भिड़ी थी। दरअसल आईपीएल 2022 में गुजरात का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ था। लो स्कोर वाले इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से मात दी थी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के 39 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे। बटलर के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 22 रन की पारी खेली थी। हार्दिक पांड्या ने 3 जबकि साई किशोर ने 2 विकेट झटके थे।

End of Feed