LIVEGT vs MI Match Highlights: तिलक का शतक और अश्वनी के 'चौके' से मुंबई ने 99 रन से दर्ज की जीत, गुजरात 100 रन पर ऑल आउट
GT vs MI Today IPL Match (गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच स्कोरकार्ड ) Scorecard Updates: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रन से शिकस्त दी। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की पूरी टीम 100 रन पर सिमट गई। IPL के 30वें मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुडें।

GT vs MI Match Highlights: तिलक का शतक और अश्वनी के 'चौके' से मुंबई ने 99 रन से दर्ज की जीत, गुजरात 100 रन पर ऑल आउट
Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Scorecard Highlights: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती थी। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 99 रन से शिकस्त दी। मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 45 गेंद पर नाबाद 101 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी 100 रन पर सिमट गई। अश्वनी कुमार ने चार विकेट चटकाए।
मुंबई ने दानिश मालेवर और कृष भरत का आईपीएल डेब्यू कराया है। रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। दानिश, डिकॉक के साथ ओपनिंग करने आए। दानिश दो रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक भी 13 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीर ने 45 रन की पारी खेली। सूर्या 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली।
उन्होंने 45 गेंद पर आईपीएल का अपना पहला शतक पूरा किया। यह मुंबई इंडियंस के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक पूरा किया। इससे पहले सनत जयसूर्या ने 45 गेंद शतक जड़ा था। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जयसूर्या ने यह उपलब्धि हासिल की थी। तिलक वर्मा 45 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन को आउट किया। इसके बाद विकेटों का सिलसिला जारी हो गया। गुजरात के लिए सर्वाधिक रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
मुंबई की तरफ से अश्वनी कुमार ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। मिचेल सैंटनर और गजनफर ने दो-दो विकेट चटकाए। बुमराह और हार्दिक ने एक-एक विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। वह 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस XI: दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर
गुजरात टाइटंस XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
आईपीएल के 30वें मैच के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: लगातार चार हार के बाद मुंबई की पहली जीत
आख़िरकार लगातार चार हार के बाद मुंबई की टीम ने जीत हासिल कर ली है। आज के मैच में भी पहले 10-12 ओवर तक वह मैच में पीछे थे लेकिन तिलक के शतक और फिर गेंदबाज़ों के काउंटर अटैक ने उन्हें वह जीत दिलाई, जो उनके लिए काफ़ी ज़रूरी हो गई थी। पहली पारी में तिलक की जादुई पारी के कारण MI अच्छे स्कोर तक पहुंचा। इसके बाद बुमराह ने पहली ही गेंद पर सुदर्शन को आउट कर के GT को पूरी तरह से बैकफ़ुट पर धकेल दिया। इसके बाद अश्वनी सहित बाक़ी के गेंदबाज़ों ने कमाल की वापसी की।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 99 रन से जीता मुंबई
गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम 100 रन पर सिमट गई। मुंबई ने चार लगातार हार के बाद आखिरकार जीत दर्ज की। वह जीत की पटरी पर लौट गई है। 99 रन की बड़ी जीत से मुंबई का नेट रन रेट भी सुधर गया है। 16वें ओवर में गजनर ने दो विकेट लेकर गुजरात की पारी समाप्त की। अश्वनी कुमार ने चार तो सैंटनर और गजनफर ने दो-दो विकेट लिए। मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का गिरा 8वां विकेट
गुजरात टाइटन्स ने 8वां विकेट गंवा दिया है। शाहरुख खान 17 रन बनाकर आउट हुए। अश्विनी कुमार ने चौथी सफलता हासिल की। अश्विनी ने तीन ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं। 13 ओवर समाप्त हो गए हैं। गुजरात ने 86 रन बनाए हैं। मैच मुंबई की गिरफ्त में है। इस मैच में मुंबई ने वापसी की पूरी कहानी लिखी है।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का गिरा छठा विकेट
गुजरात टाइटन्स ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर अश्विनी कुमार का शिकार बने। गुजरात ने 79 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवाया। मुंबई ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। राशिद खान और शाहरुख खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 85/6
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौटी
गुजरात टाइटंस की आधी टीम 55 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। सुंदर के बाद ग्लेन फिलिप्स भी आउट हो गए। गुजरात 200 रन का पीछा कर रही है।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुश्किल में गुजरात
गुजरात ने 6 ओवर में 45 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया है। गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर का विकेट खो दिया। गुजरात 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 4 ओवर समाप्त
गुजरात की पारी के 4 ओवर समाप्त हो गए हैं। दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद गिल ने पारी को संभाला है। सुंदर उनका साथ दे रहे हैं। गिल 11 गेंद पर 14 रन और सुंदर 6 गेंद पर 13 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। गुजरात को रन गति बढ़ाने की जरूरत है।
4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 35/2
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को दो ओवर में लगे दो झटके
गुजरात टाइटन्स को पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद पर साई सुदर्शन को आउट किया। सुदर्शन गोल्डन डक हुए। साई के आउट होने के बाद जोस बटलर बल्लेबाजी करने आए। दूसरे ओवर में हार्दिक ने जोस बटलर को आउट किया। बटलर ने पांच रन बनाए।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तिलक की तूफानी पारी
तिलक वर्मा सबसे पहले तो यह कहना पड़ेगा कि आप कमाल के हो। उनकी पारी मानो अलग-अलग चरणों में खुलती कहानी जैसी रही। पहली 10 गेंदों में स्ट्राइक रेट 100 के आसपास रहा। इसके बाद अगली 10 गेंदों में रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और स्ट्राइक रेट क़रीब 70 तक आ गया। लेकिन 21 से 30 गेंदों के बीच उन्होंने गियर बदल दिया और स्ट्राइक रेट 300 तक पहुंच गया। अगले कुछ ओवरों में भी वही आक्रामकता दिखी, लेकिन असली तूफ़ान 40 गेंदों के बाद आया। यहां तिलक ने पूरी तरह से मैच का रुख पलट दिया और 500 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोर दिए। एक समय लग रहा था कि मुंबई की पारी 160 या 170 तक ही सिमट जाएगी, लेकिन तिलक की इस विस्फोटक पारी ने टीम को एक मज़बूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तिलक वर्मा का पहला आईपीएल शतक
तिलक वर्मा ने 45 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। तिलक वर्मा ने 20वें ओवर में दो चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह 45 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई ने गंवाया अपना पांचवां विकेट
मुंबई ने हार्दिक का विकेट गंवा दिया है। 19वें ओवर में सिराज ने पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। हार्दिक बड़ा शॉट खेलने गए थे। गेंद डीप मिडविकेट की तरफ गई। यहां दाहिने तरफ जाकर ग्लेन फिलिप्स ने कैच पकड़ा। यॉर्कर का प्रयास था लेकिन लो फुलटॉस गिरा, हवाई शॉट लगाया गया लेकिन बल्ले के काफी गेंद नीचे लगी थी। हार्दिक 15 रन बनाकर आउट हुए।
19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 177/5
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तिलक का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह 15 पारियों के बाद तिलक के बल्ले से निकली पहली फिफ्टी रही। 18वें ओवर में तिलक वर्मा ने अशोक शर्मा तीन छक्का और दो चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 26 रन बना। ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा को चोट लगी। तिलक 28 गेंद पर 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक 13 गेंद पर 10 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 33 गेंद पर 71 रन की साझेदारी कर डाली है।
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 167/4
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 15 ओवर समाप्त
मुंबई की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में तिलक वर्मा ने अपने हाथ खोले और एक छक्के साथ दो चौके जड़े। इस ओवर में कुल 19 रन बने। यह गुजरात की पारी का सबसे महंगा ओवर रहा। तिलक 27 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक 4 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 122/4
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को लगा चौथा झटका
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। नमन धीर 45 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रीर की लाइन में शॉर्ट गेंद, पुल किया गया, बल्ले के काफ़ी ऊपर लगी गेंद, डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के फील्डर रबाडा ने ने आगे की तरफ आते हुए कैच किया, नमन की अच्छी पारी समाप्त हुई। नमन ने 32 गेंद क सामना किया। हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं। तिलक 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की पारी के 10 ओवर समाप्त
मुंबई इंडियंस की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। नमन धीर 26 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक 10 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को रन गति बढ़ाने की जरूरत है। नमन धीर वानखेड़े की फॉर्म गुजरात लेकर आए हैं।
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 75/3
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई की हालत खराब
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद मुंबई की रनगति पर ब्रेक लग गई है। गुजरात की फील्डिंग जबरदस्त हो रही है। प्रसिद्ध और राशिद गेंदबाजी अटैक पर हैं। नमन धीर 23 गेंद पर 27 रन और तिलक वर्मा 6 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 68/3
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: रबाडा ने सूर्या को मारा क्लीन बोल्ड
रबाडा ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल की। पावरप्ले में कागिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। आज वो आग उगल रहे हैं। छठे ओवर की पांचवी गेंद 152.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई और सूर्या की स्टंप्स बिखर गए। गेंद थोड़ी ऊपर पिच हुई और पिच पर फिसलती चली गई। सूर्यकुमार यादव ड्राइव करने के चक्कर में गति से चकमा खा गए। गेंद उनके विकेटों के बीच से निकल गई, स्टंप्स बिखर गए और स्काई का खराब प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन कागिसो रबाडा शानदार फॉर्म में हैं। तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 46/3
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 ओवर समाप्त
मुंबई की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने दो विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। सिराज अपने स्पेल का तीन ओवर कर चुके हैं। सूर्या 4 और नमन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के कंधों पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को लगा दूसरा झटका
पिछले मैच के शतकवीर क्विंटन डिकॉक 13 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। वह बड़े शॉट के लिए गए थे, लेकिन गेंद बल्ले का एज लेकर खड़ी हो गई। रबाडा ने कैच लपका। डिकॉक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 27/2
GT vs MI, आईपीएल लाइव स्कोर: तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 21/1
सिराज अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आए। इस ओवर में नमन धीर ने दो चौके लगाए। सिराज के ओवर में 10 रन बने। मुंबई लय तलाश रही है। वहीं, गुजरात विकेट की तलाश में है।