GT vs MI Dream11 Prediction: अपने घर पर मुंबई के सामने उतरेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

GT vs MI Dream11 Prediction: आईपीएल के अपने 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस अपने घर पर अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। सामने मुंबई इंडियंस की टीम है जो अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। मुंबई जीत के इरादे से उतरना चाहेगी, लेकिन आंकड़े गुजरात के पक्ष में हैं। मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम।

GT vs MI Dream11 Prediction: इंडियन प्रीमियल लीग के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होने वाला है। दोनों टीम अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी है और इस मुकाबले में वह जीत के इरादे से उतरेगी। पहले मुकाबले में मुंबई को सीएसके से और गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।

gt vs Mi Dream 11 Team

गुजरात बनाम मुंबई ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

मुकाबला जीटी के होम ग्राउंड अहमदाबाद में होगा इसलिए गिल एंड कंपनी का पलड़ा भारी नजर आता है। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि मुंबई पहली बार अपने स्थायी कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। स्लो-ओवर रेट बैन के कारण हार्दिक पांड्या अपना पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

End of Feed