GT Playoff Chances 2024: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला, जानें कैसे गुजरात के लिए विलेन बन कर सामने आई बारिश

GT Playoff Scenario अहमदाबाद के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई। लगातार हो रही बारिश के कारण गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच में टॉस भी नहीं हो पाया। इसके साथ ही गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया।

GT Playoff Scenario:अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियन में गुजरात और कोलकाता के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। अहमदाबाद में शाम 7 बजे से ही लगातार बारिश जारी रही, जिसके कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। इस तरह दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट से संतोष करना पड़ा। कोलकाता की टीम 19 प्वाइंट के साथ नंबर वन पर बनी हुई है जबकि आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का सफर खत्म हो गया। यह आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला है जब कोई मैच रद्द हुआ। इस मैच के रद्द होने से दो बातें सुनिश्चित हो गई हैं। एक तो गुजरात की टीम बाहर निकल गई है दूसरी कोलकाता ने टॉप-2 में अपनी जगह फिक्स कर ली।

gt vs kkr match highlights

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-IPL)

प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम गुजरात

इस मैच के रद्द होने के बाद गुजरात की टीम आधिकारित रुप से आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के रेस से बाहर होने वाली गुजरात तीसरी टीम बनी। सबसे पहले मुंबई इंडियंस और फिर पंजाब किंग्स इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। गुजरात का आखिरी मुकाबला 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मुकाबले में जीत के बाद भी टीम 13 प्वाइंट तक ही पहुंच पाएगी।

End of Feed