GT vs DC Pitch Report: गुजरात और दिल्ली के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, GT vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (19 April 2025) आईपीएल के 18वें सीजन में दो मैचों का सुपर शनिवार है। आज का पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद में होना है। टूर्नामेंट में अब तक गुजरात टाइटंस टीम ने 6 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ दो मुकाबले हारे हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने छह मैचों में सिर्फ एक मैच गंवाया है। दोनों टीमें शीर्ष दो स्थान पर है। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज दो मैचों का दिन
  • आज का पहला मैच गुजरात और दिल्ली के बीच होगा
  • गुजरात-दिल्ली मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा

GT vs DC Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल में आज 'डबल हेडर' यानी दो मुकाबलों का दिन है, जिसका पहला मैच दोपहर में टेबल टॉपर्स गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स (Gujarat Titans vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जाना है। इससे पहले मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 6 मैचों में 5 मैच जीते हैं। उन्होंने सिर्फ एक मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ गंवाया है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक 6 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। उन्होंने अपने दो मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गंवाए। जबकि उन्होंने मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और राजस्थान की टीमों को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। आज गुजरात और दिल्ली के मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। गुजरात और दिल्ली का ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस 3:00 बजे होगा।

GT vs DC Pitch Report IPL 2025 Today Match

गुजरात-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट

आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के इस मैच से पहले दोनों टीमों का अंक तालिका (IPL 2025 Points Table) में क्या हाल है, आइए जान लेते हैं। ये दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका में टॉप दो पोजीशन पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स 10 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर हैं और उसका नेट रन रेट 0.744 है। वहीं, गुजरात टाइटंस 8 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है, हालांकि उनका नेट रन रेट (1.081) दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर है। अगर टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक गुजरात और दिल्ली के बीच पांच आईपीएल मैच खेले हैं। इन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 बार गुजरात को हराया है, जबकि गुजरात की टीम को 2 मैचों में सफलता हाथ लगी है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला अहमदाबाद में होने जा रहा है। इस मैदान पर इनके आंकड़े देखें, तो अब तक यहां पर दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए हैं और दिलचस्प बात ये है कि उन दोनों ही मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने मेजबान गुजरात टाइटंस को उसके घर में मात दी है।

End of Feed