GT IPL 2023 Retained Players List: जेसन रॉय सहित छह खिलाड़‍ियों को किया रिलीज, मैथ्‍यू वेड हुए रिटेन

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 15, 2022, 10:38 PM IST

GT IPL Team 2023 Retained and Released Players List, Gujarat Titans Retained Players List, Squad 2023: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों को रिटेन व रिलीज करने की आज आखिरी तारीख है। यहां जानिए कि पहली बार में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस ने किसे रिटेन किया और किसे रिलीज किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों को रिटेन व रिलीज करने की आज आखिरी तारीख
  • गुजरात टाइटंस ने जानिए किन खिलाड़‍ियों को रिटेन और रिलीज किया
  • गुजरात टाइटंस ने लोकी फर्ग्‍यूसन और रहमानउल्‍लाह गुरबाज को केकेआर से ट्रेड किया

GT IPL Team 2023 Retained and Released Players List, Gujarat Titans Retained Players List, Squad 2023: हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस ने अपने पहले आईपीएल सीजन में क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में एंट्री करते ही खिताब जीता। आईपीएल 2022 के समय गुजरात टाइटंस से किसी को खिताब जीतने की उम्‍मीद नहीं थी। मगर हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व में टीम ने शुरूआत से कमाल का प्रदर्शन किया और दूसरे राउंड में भी विरोधियों पर पूरी तरह हावी रही।

गुजरात टाइटंस फाइनल में क्‍वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी और राजस्‍थान रॉयल्‍स को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2022 में टीम की सफलता के लिहाज से टीम प्रबंधन शायद ही स्‍क्‍वाड में ज्‍यादा फेरबदल करे और फ्रेंचाइजी अपने साथ बड़ी संख्‍या में खिलाड़‍ियों को बरकरार रख सकती है। हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे जबकि राशिद खान उप-कप्‍तान होंगे। हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के कप्‍तान के रूप में सफलता ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान दिलाई। वो पूर्णकालिक भारतीय टी20 कप्‍तान बनने के मजबूत दावेदार हैं।

End of Feed