IND vs AUS: बुमराह और हेड की टक्कर पर ग्रेग चैपल ने दिया बड़ा बयान, चौथे टेस्ट से पहले खलबली

Greg Chappell on Bumrah vs Head: ग्रेग चैपल का मानना ​​है कि ट्रैविस हेड वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जिनका बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ प्रदर्शन उनके निडर दृष्टिकोण और बल्लेबाजी के ऑस्ट्रेलियाई तरीके का जीवंत उदाहरण है।

अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल का मानना है कि ट्रैविस हेड वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जिनका बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ प्रदर्शन उनके निडर दृष्टिकोण और बल्लेबाजी के ऑस्ट्रेलियाई तरीके का जीवंत उदाहरण है।

IND vs AUS 4th Test, Jasprit Bumrah and Travis Head

जसप्रीत बुमराह और ट्रेविस हेड (AP)

हेड ने भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 409 रन बनाए हैं और वह श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल का मानना है कि टेस्ट बल्लेबाज के रूप में हेड की सफलता के पीछे उनका सहज बने रहना और आक्रामकता है।

End of Feed