पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने भारत से सीरीज ड्रॉ होने पर इंग्लैंड की टीम को लगाई लताड़, जानिए क्या कुछ कहा

Greg Chappell lashes out of England cricket team: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने भारत के खिलाफ ड्रॉ हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड की आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा सकारात्मक क्रिकेट का मतलब लापरवाह क्रिकेट नहीं है।

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने भारत के खिलाफ ड्रॉ हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड की आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की रणनीति की आलोचना करते हुए कहा, "सकारात्मक क्रिकेट का मतलब लापरवाह क्रिकेट नहीं है।" चैपल ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' में अपने कॉलम में युवा भारतीय टीम की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रशंसा की, वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों, विशेषकर हैरी ब्रुक की आलोचना की, क्योंकि वे परिस्थितियों को समझने में विफल रहे।

Greg Chappell lashes out on England cricket team

ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड के आक्रामक रवैये की आलोचना की

भारत के पूर्व मुख्य कोच चैपल ने कहा, ‘‘इस श्रृंखला में इंग्लैंड का सफर उसके सामने चेतावनी पेश करता है। इसे प्रतिभाशाली लेकिन चंचल प्रकृति के हैरी ब्रुक ने मूर्त रूप दिया, जिनकी मैं पहले सार्वजनिक रूप से प्रशंसा कर चुका हूं।" उन्होंने कहा, "उनकी टाइमिंग बहुत अच्छी है। वह कई तरह के शॉट लगा सकते हैं। उनमें आत्मविश्वास है और बल्लेबाजी को सहज बनाने का दुर्लभ कौशल है। लेकिन क्रिकेट, विशेष रूप से टेस्ट क्रिकेट, केवल शॉट लगाने के बारे में नहीं है। यह निर्णय लेने के बारे में है। टेस्ट क्रिकेट में यह समझना जरूरी होता है कि कब आक्रामक होकर खेलना है और कब संयम बरतना है।"

End of Feed