IND vs ENG: ग्राहम गूच ने टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर जताई चिंता, ICC से की विशेष मांग

IND vs ENG Test: महान बल्लेबाज ग्राहम गूच का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैच की कड़ी श्रृंखला दबाव झेल रहे टेस्ट प्रारूप के लिए बिल्कुल सही प्रेरणा है लेकिन उन्हें डर है कि सिर्फ ‘बिग थ्री’ (भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के एक-दूसरे के साथ अधिक खेलने का मौजूदा चलन अंततः बोरियत और ठहराव का कारण बनेगा।

IND vs ENG Test: पूर्व इंग्लिश कप्तान और महान बल्लेबाज ग्राहम गूच ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ को “टेस्ट क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक” करार दिया है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि टेस्ट मैच केवल भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया—यानी ‘बिग थ्री’—के बीच ही केंद्रित रह गए, तो इससे क्रिकेट के इस पारंपरिक प्रारूप में ठहराव और बोरियत आ सकती है।

IND VS ENG TOSS BCCI

भारत बनाम इंग्लैंड टॉस

आईसीसी को चाहिए आगे आकर मदद करना: गूच

गूच ने कहा कि वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे आर्थिक रूप से कमज़ोर बोर्ड अब सिर्फ दो या तीन टेस्ट की श्रृंखला ही खेल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'आईसीसी को अब यह देखना होगा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर क्रिकेट बोर्ड की किस तरह से मदद कर सकते हैं ताकि टेस्ट क्रिकेट की निरंतरता बनी रहे। अगर इन देशों को पीछे छोड़ दिया गया, तो जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए टीमें ही नहीं बचेंगी।'

End of Feed