ग्लेन मैक्ग्रा ने भारतीय दिग्गज को दी जेम्स एंडरसन से सीखने की सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2024, 09:56 PM IST

ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से लंबे समय तक टेस्ट खेलने का गुर सीखने की सलाह दी है। जानिए मैक्ग्रा ने इस बारे में और क्या कहा?

चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारत के मौजूदा तेज आक्रमण के पास अभी भी देने के लिये बहुत कुछ है और मोहम्मद शमी को लंबे कैरियर के लिये इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन से सीखना चाहिये। मैक्ग्रा ने एमआरएफ पेस फाउंडेशन के एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा,'हमें अगली पीढ़ी के तेज गेंदबाजों का इंतजार करना होगा। अभी जसप्रीत बुमराह के पास काफी समय है। मोहम्मद शमी की उम्र होने लगी है लेकिन अभी उसके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है। मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अभी बहुत कुछ दे सकता है। वे बेहतरीन गेंदबाज हैं और लंबे समय से खेल रहे हैं । शमी के पास नियंत्रण और तेवर दोनों हैं और वह हालात के अनुकूल तेजी से ढल जाता है। सिराज अच्छा खेल रहा है। बुमराह भी टीम में है। भारत के पास अच्छा आक्रमण है।'

Glenn McGrath

ग्लेन मैक्ग्रा

शमी को दी एंडरसन से सीखने की सलाह

शमी पैर की मांसपेशी की सर्जरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे। मैक्ग्रा ने कहा कि शमी को एंडरसन से सीखना चाहिये कि बढ़ती उम्र में फिटनेस कैसे बरकरार रखी जाये। एंडरसन ने भारत के खिलाफ धर्मशाला में पांचवें और आखिरी टेस्ट में 700वां विकेट लिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।

End of Feed