IND vs WI: गौतम गंभीर ने रख दी बड़ी डिमांड, द.अफ्रीका दौरे से पहले रणजी मैच खेलें खिलाड़ी

Gautam Gambhir Demand: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में कौशल विशेष अभ्यास की जगह आगामी दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास के लिए अपने-अपने राज्यों के लिए रणजी ट्रॉफी खेलें।

Gautam Gambhir Demand: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ शब्दों में कहा है कि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों के लिए सिर्फ अभ्यास सत्र नहीं, बल्कि मैच अभ्यास ही असली तैयारी है। गंभीर ने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वे बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में सीमित कौशल सत्रों में समय बिताने के बजाय अपने-अपने राज्य की रणजी ट्रॉफी टीमों के लिए खेलें, ताकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले उन्हें मैच की परिस्थितियों में खुद को ढालने का मौका मिल सके।

Gautam gambhir with trophy bcci

गौतम गंभीर (फोटो- BCCI)

रणजी ट्रॉफी में खेलने पर जोर

गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए मैच अभ्यास का कोई विकल्प नहीं है। उनका मानना है कि जो खिलाड़ी केवल टेस्ट प्रारूप में खेलते हैं, उन्हें अधिक से अधिक घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जो खिलाड़ी केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, उनके लिए तैयारी करना और घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है। सीओई में जाकर सिर्फ कौशल सुधारने के बजाय जितना ज्यादा वे खेलेंगे, उतना ही टीम के लिए लाभदायक होगा।”

End of Feed