जब मुस्कुराया देश का सबसे गंभीर इंसान, फुल मस्ती मूड में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फुल मस्ती मूड में हैं। उन्होंने अपने गंभीर व्यक्तित्व पर कुछ मीम शेयर किए हैं। गंभीर फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अक्सर कॉमेंटेटर इस बात पर मज़ाक उड़ाते हैं कि वह शायद ही कभी मुस्कुराते हैं।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दौरान लगता है वो फुल मस्ती मूड में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गंभीर व्यक्तित्व का मजाक उड़ाते हुए अपनी 'मुस्कान' को लेकर कई मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। अपने गंभीर व्यक्तित्व के लिए चर्चा के केंद्र में रहने वाले गौतम गंभीर के सीरियसनेस का मजाब उनके साथी खिलाड़ी ही कॉमेंट्री के दौरान उड़ाते रहते हैं। अक्सर कॉमेंटेटर इस बात पर मज़ाक उड़ाते हैं कि वह शायद ही कभी मुस्कुराते हैं।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर (साभार-x)

अब इस कड़ी में खुद गंभीर भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने गंभीर व्यक्तित्व पर जवाब देते हुए मीम्स की एक सीरीज जारी की है। गंभीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, 'जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुरा दे।'

End of Feed