न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीत के बाद गौतम गंभीर ने पढ़े श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की तारीफ में कसीदे

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर सहित पूरी टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

हैमिल्टन: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में मिली जीत को 'असाधारण उपलब्धि' करार देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के आक्रामक और बेखौफ रवैये ने तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने की कमी को पूरा किया। भारत ने पांच मैचों की शृंखला के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त हासिल की थी लेकिन न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीतकर शृंखला का समापन 2-3 से किया।

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर

युवा खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम को इस दौरे पर परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए बेहद कम समय मिला था। टीम 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंची और 21 अक्टूबर को सिर्फ एक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इसके अगले ही दिन यानी 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में शृंखला का पहला मुकाबला खेला गया। लंबी हवाई यात्रा की थकान, मौसम में बदलाव और टीम के अधिकांश खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड का पहला दौरा होने के बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

End of Feed