गौतम को होना होगा 'गंभीर', नंबर 3 और स्पिन का जिन्न घर पर दे रहा है तकलीफ

कोलकाता की हार जितनी फैंस को चुभी उससे कहीं ज्यादा यह पूर्व क्रिकेटर को खल गया। ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच को इस बारे में विचार करने की जरुरत है। गंभीर पिछले कुछ समय से पिच का मूल्यांकन करने और नंबर 3 को आजमाने को लेकर असफल रहे हैं।

जैसी मांगी थी वैसी ही पिच थी, कोलकाता टेस्ट में जब टीम इंडिया 124 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई तो फैंस को टीम इंडिया के हेड कोच से कुछ बेहतर सुनने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमेशा की तरह दुनिया से अलग राय रखने वाले गौतम गंभीर ने कहा पिच में कोई खराबी नहीं थी। उनके इस स्टेटमेंट पर फौरन चेतेश्वर पुजारा की प्रतिक्रिया आई जिनका मानना गंभीर से एकदम उलट था। उन्होंने माना कि जब घर पर हार मिलने लगे तो विचार जरूरी हो जाता है। हेड कोच गौतम को दो चीजों पर गंभीरता से विचार करना होगा। एक तो स्पिन फ्रैंडली पिच के चुनाव को लेकर दूसरा नंबर 3 पर खिलाड़ियों को अधिक मौका देने को लेकर।

gautam gambhir

गौतम गंभीर (साभार-BCCI)

टीम इंडिया को घर पर चौथी हार

गंभीर ने जबसे टीम इंडिया की कमान संभाली है तब से घर पर यह चौथी हार थी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था और अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। यह पिछले कुछ कोचों के नेतृत्व में घर पर सबसे ज्यादा हार है। ऐसे में लग रहा है कि कहीं न कहीं हम खुद का मूल्यांकन करने में चूक रहे हैं।

End of Feed