टीम इंडिया का नया मुख्य कोच बनने के सवाल पर गौतम गंभीर ने थामी चुप्पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 10:31 PM IST

टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाए जाने की संभावना के सवाल पर केकेआर को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने थामी चुप्पी। कहा इतने आगे की नहीं सोचता...

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर टीम इंडिया का हेड कोच बनने के हैं सबसे बड़े दावेदार
  • वर्चुअली दे चुके हैं राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी बनने के लिए इंटरव्यू
  • आधिकारिक ऐलान से पहले गंभीर नहीं खोल रहे हैं अपने पत्ते

कोलकाता: पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बनने के सवाल पर शुक्रवार को कहा कि वह इतना आगे नहीं देखते। गंभीर कोलकाता में ‘इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स’ के कार्यक्रम में पहुंचे थे। गंभीर ने इस हफ्ते के शुरू में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति को वर्चुअल साक्षात्कार दिया था और उन्हें भारत के अगले मुख्य कोच के तौर पर प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो जायेगा।

Gautam Gambhir Virat Kohli

गौतम गंभीर(साभार IPL/BCCI)

इतना आगे नहीं देखता

गंभीर (42 वर्ष) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हाल में टीम मेंटोर के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा खिताब दिलाने में मदद की। जब उनसे मुख्य कोच बनने की संभावना के बारे में पूछा गया तो वह चुप रहे। उन्होंने बस इतना कहा,'मैं इतना आगे नहीं देखता हूं। आप मुझसे सभी मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं।'

End of Feed