MS Dhoni पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, यहां देखिए वायरल वीडियो

Gautam Gambhir on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर। दोनों के बीच कई बार मतभेदों की खबरें आती रही हैं। गंभीर ने कई मौकों पर कुछ ऐसी बातें भी कहीं जिससे ऐसी खबरों को हवा मिली। वहीं, अब गौतम गंभीर ने धोनी को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर का एम एस धोनी पर बड़ा बयान
  • धोनी को लेकर गंभीर का वीडियो हुआ वायरल
  • महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड्स पर भी गंभीर बोले

Gautam Gambhir on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान वो सभी सफलताएं हासिल करने में सफल रहे जो किसी भी क्रिकेटर व कप्तान की हसरत रहती है। टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक, भारत ने उनकी कप्तानी में तमाम बड़े टूर्नामेंट व सीरीज अपने नाम की। हालांकि इसके बावजूद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान और उसके बाद भी कई दिग्गज उनके आलोचक भी माने गए, जबकि कुछ से उनके मतभेद की खबरें आती रहीं। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर से भी धोन के मतभेदों की चर्चाएं आम रही हैं, लेकिन अब गंभीर ने धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Gautam Gambhir speaks on MS Dhoni

गौतम गंभीर ने धोनी पर दिया बयान (BCCI/IPL)

विश्व कप 2011 के फाइनल के बाद गंभीर के कुछ बयानों के मतलब निकाले गए और धीरे-धीरे उनमें और धोनी में मतभेद की खबरें चर्चा का विषय बन गईं। लेकिन जब-जब आईपीएल हुआ, दोनों ने खुलकर एक दूसरे से मुलाकात व बातचीत की है जिससे ऐसी खबरों पर विराम भी लगा। अब गंभीर ने धोनी को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है, और वो है उनके रिकॉर्ड्स और उनकी कप्तानी से संबंधित। गंभीर के मुताबिक धोनी अगर कप्तान ना होते और अपने बैटिंग स्थान की कुर्बानी देते तो वो करियर में और भी रन बना सकते थे।

End of Feed